कानपुर। रामादेवी स्थित मोहिनी हॉस्पिटल के पास वीसीईसी टैली एकेडमी, कानपुर में कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 40 विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्साहवर्धन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की डायरेक्टर श्रीमती रिचा वर्मा द्वारा विशेष अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निर्दलीय पार्षद मनोज कुमार यादव उर्फ राजा भैया उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर श्रीमती रिचा वर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर राज किशोर वर्मा तथा रिंकू सर, पूजा मैम, युवराज सर, कात्यायनी मैडम सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। वीसीईसी टैली एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राज किशोर वर्मा ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से निरंतर कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में संस्था कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक, रोजगारपरक एवं व्यावहारिक तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। संस्था वीसीईसी टैली एकेडमी कानपुर में AI शिक्षा प्रदान करने वाली पुरानी एवं प्रमुख संस्थाओं में से एक है, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक AI टूल्स एवं डिजिटल तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
संस्था से शिक्षा प्राप्त कर चुके अनेक विद्यार्थी आज देश के विभिन्न स्थानों पर कार्य कर रहे हैं और अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर कानपुर का गौरव एवं मान बढ़ा रहे हैं।
समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
वीसीईसी टैली एकेडमी में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न वितरित


















