Advertisement

कानपुर में बीजेपी कानपुर उत्तर की ओर से एक निजी गेस्ट हाउस में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया

कानपुर में बीजेपी कानपुर उत्तर की ओर से एक निजी गेस्ट हाउस में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी शामिल हुए। ’25 सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

कार्यशाला के बाद एमएलसी सलिल विश्नोई ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी अपने वर्तमान नेता देश क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर एक माह का सेवा संकल्प अभियान मनाने जा रही है। 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। 17 सितंबर मोदी का जन्मदिन है।”

सलिल विश्नोई ने बताया कि मोदी ने 7 सितंबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस लिहाज से संवैधानिक पद पर रहते हुए उनके 25 साल पूरे हो गए हैं।

उन्होंने कहा, “17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान में 13 विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जाने का काम किया जाएगा। मोदी के कार्यों से देश की जनता का जीवन स्तर सुधरा है, जनता के बीच मोदी जी ने अपनी छाप छोड़ी है। उसी अभियान के अंतर्गत हम जनता के बीच में मोदी जी की सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएंगे।”

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की छात्र सभा की ड्रेस का रंग बदलकर हरे से नीला किए जाने के सवाल पर एमएलसी सलिल विश्नोई ने तंज कसा।

उन्होंने कहा, “ये उनकी अपनी सुविधा की बात है। हो सकता है अंदरखाने कुछ चल रहा हो, जिससे उन्हें हरे रंग को छोड़कर नीले रंग की ओर बढ़ना पड़ रहा है। हो सकता है उनकी बुद्धि में कुछ सुधार हो जाए। हम तो चाहते हैं ये भारत हिंदू राष्ट्र है और सत्य सनातन की ओर चलने वाला राष्ट्र है, इसमें इसी भावना का संचार होना चाहिए।”

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh