Advertisement

जन-जन तक राष्ट्रभावना वंदेमातरम पहुंचाने का संकल्प

कानपुर नगर। डी.एम. कार्यालय, जिलाधिकारी के समक्ष कानपुर में वन्दे मातरम् के साथ एक भावपूर्ण अवसर पर आनंद कुमार दुबे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में वन्दे मातरम् को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए पांच माह के जनजागरण अभियान पर रवाना किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि यह केवल विदाई नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रगौरव और जनजागरण के एक संकल्पित अभियान की शुरुआत है।
हम सभी की शुभकामनाएं आनंद कुमार दुबे के साथ हैं कि वे उत्तर प्रदेश के हर जिले में वन्दे मातरम् की गूंज पहुंचाएं और लोगों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करें।
इस अवसर पर कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, यज्ञ कान्त शुक्ला, समाजसेवी, प्रवीन मिश्रा,अनूप कुशवाहा,केशव बाजपेई, शैलेन्द्र पांडेय, गुड्डन शुक्ला, चन्द्र शेखर दीक्षित,सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh