कानपुर बिग ब्रेकिंग
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 5600 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कानपुर साइबर क्राइम पुलिस ने स्थानीय आरोपी शाहजेब वारिस और सलमान को दबोचा। आरोपियों के पास से 65.26 लाख रुपये नकद, मोबाइल, चेकबुक, ATM और फर्जी दस्तावेज बरामद।
कानपुर के 14 बैंकों के 72 खातों में हुआ 5600 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन; इन्वेस्टमेंट के नाम पर गेमिंग प्लेटफॉर्म और शेल कंपनियों के जरिए घुमाई जाती थी रकम।
NCRP पोर्टल पर इन खातों से जुड़ी 86 शिकायतें दर्ज; दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और बिहार समेत देशभर के राज्यों में फैला था जाल।
गिरोह के 7-8 अन्य संदिग्ध पुलिस रडार पर; आरोपियों पर BNS और IT Act की गंभीर धाराओं में केस दर्ज।


















