कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक की बेहरमी से पिटाई का आरोप, लोगों में भारी आक्रोश।
कोतवाली थाना क्षेत्र की सिरकी मोहाल चौकी पुलिस पर पूछताछ के नाम पर एक युवक को रातभर पट्टे से बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है।
घटना के विरोध में सपा विधायक स्थानीय लोग और परिजन चौकी पर धरने पर बैठे हैं।
स्थानीय संभ्रांत युवक अमन अग्रवाल, जिसे पुलिस ने चोरी के शक में हिरासत में लिया था।
परिजनों और क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि किसी ठोस सबूत के बिना अमन को रातभर चौकी के कमरे में बंद कर पट्टे से बुरी तरह पीटा गया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मीडिया के सामने वह पट्टा भी दिखाया, जिससे पिटाई का दावा किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिकायत के बावजूद एसएचओ और एसीपी स्तर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
पीड़ित युवक का तत्काल मेडिकल कराने और बरामद पट्टे की फॉरेंसिक जांच (फिंगरप्रिंट टेस्ट) कराने की मांग की गई है।


















