Advertisement

प्रोजेक्ट दृष्टि – रोटरी ग्रामीण नेत्र चिकित्सालय परियोजना का लोकार्पण किया गया

एंकर- कानपुर रोटरी क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। क्लब द्वारा प्रोजेक्ट दृष्टि – रोटरी ग्रामीण नेत्र चिकित्सालय परियोजना का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के तहत एक अत्याधुनिक एयर कंडीशन्ड मोबाइल वैन तैयार की गई है, जिसमें नेत्र जांच और आई केयर स्क्रीनिंग से संबंधित सभी आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।

शुभम गुप्ता ने बताया कि यह वैन गांव-गांव जाकर उन गरीब, निर्धन और बेसहारा लोगों की आंखों की जांच करेगी जहां तक आंखों की जांच की सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं। वैन के माध्यम से ग्रामीणों की नेत्र जांच, चश्मा वितरण और दवाएं भी दी जाएंगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूरे विश्व से 5वें भारतीय रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट के रूप में नॉमिनेट हुए मुंबई के डॉ. भरत पांड्या मौजूद रहे। उन्होंने ही इस वैन का लोकार्पण किया। इसके अलावा कार्यक्रम में नेपाल से आए डॉ. वासुदेव , डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जगदीश सिंह भाटिया और रोटरी के मेंटर सज्जन जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्लब अध्यक्ष ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इतने बड़े स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह सेवा कार्य शुरू हो रहा है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh