कानपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ, कानपुर क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कार्यक्रम करते हुए माननीय प्रबंध निदेशक, परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को संबोधित परिवहन निगम से संबंधित 17 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक , कानपुर क्षेत्र को सौंपा।
यह रहीं प्रमुख मांगें
1. समस्त संविदा / आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाकर लागू की जाये।
2. राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्तों का लाभ देय तिथि से अविलम्ब दिया जाये एवं एरियर का भुगतान किया जाये।
3. प्राईवेट वाहनों की भांति परिवहन निगम की वाहनों के टैक्स समानता की जाये।
4. संविदा कार्मिकों का वेतन में प्रति 03 माह में महंगाई के आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाये।
5. बोनस एक्ट 1965 का अनुपालन करते हुये समस्त कर्मचारियों (नियमित/संविदा) को दिवाली पर्व के पूर्व बोनस की सुविधा अनुमन्य की जाये।
6. राज्य कर्मियों की भांति उ0प्र0 परिवहन निगम के कर्मियों को कैश लेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये, सहित 17 सूत्रीय मांग पत्र।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल देव बाजपेई, कार्यकारी क्षेत्रीय मंत्री ब्रजेश कुमार शर्मा, दीनानाथ, पंकज शुक्ला, राकेश कुमार, ऋषी अवस्थी, उमेश पाण्डेय, कान्ती, विश्वनाथ शुक्ला, अश्वनी पाण्डेय, के0के0 अवस्थी, अमित पाठक, मुकेश त्रिपाठी, ऋषि पाठक, सुन्दर लाल, महेन्द्र प्रताप, विकास श्रीवास्तव, प्रो. शंकर, शिवम मिश्रा, उमाशंकर कुशवाहा, शिवरतन सिंह, ऋषभ तिवारी, दीपक तिवारी के साथ समस्त इकाईयों के शाखा अध्यक्ष,मंत्री एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


















