Advertisement

रायपुरवा रामलीला ग्राउंड को लेकर विवाद, पार्षद के समर्थन में पहुंचे स्थानीय लोग

कानपुर में रायपुरवा रामलीला ग्राउंड को लेकर राजनीति तय हो गई है,,,, एक दिन पहले नगर निगम पहुंचे कुछ लोगों ने यहां पर पार्षद आकर्ष बाजपेयी पर आरोप लगाए थे, इसके बाद शनिवार को रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों समेत स्थानीय लोग नगर निगम पहुंचे और पार्षद के समर्थन में ज्ञापन दिया,,, नगर आयुक्त को ज्ञापन देने आए स्थानीय लोगों ने कहा कि चंद्रिका देवी में जहां पर गणेश महोत्सव होता है, वहां के लोग पिछले दो वर्षों से रामलीला पार्क में गड्ढा खोदकर विसर्जन करने लगे हैं,,, पिछले साल कर्मचारी से मारपीट और गेट तोड़ने का भी उन पर आरोप लगाया गया,, उन्होंने कहा कि इस तरह से अगर आसपास की सभी कमेटियां पार्क में मूर्तियों का विसर्जन करेंगी तो यहां पर होने वाली रामलीला पर असर पड़ेगा,,,, उन्होंने विवाद को खत्म कर नई परंपरा पर रोक लगाने की मांग की है.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh