Advertisement

समाज में किए गए कार्यों से आम जनमानस को लाभान्वित करना हमारा लक्ष्य: युद्धवीर जी

 

कानपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कानपुर पूर्व भाग के तत्वावधान में कृष्णा नगर स्थित कृष्ण वाटिका मैरिज लॉन में ‘सेवा मिलन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्वी उत्तर प्रदेश से पधारे श्रीमान युद्धवीर जी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री युद्धवीर जी ने कहा कि समाज में व्यक्ति और संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा मुख्य लक्ष्य यह होना चाहिए कि इन कार्यों से आम जनमानस अधिक से अधिक लाभान्वित हो। लोगों के अंदर सेवा भाव को किस प्रकार जागृत किया जाए, जिससे वे प्रेरित होकर व्यक्तिगत या समूह के रूप में समाज के लिए कार्य कर सकें, इस पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की।

आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर कानपुर पूर्व जिले के सभी स्वयंसेवकों की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई गणमान्य लोगों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मदन लाल भाटिया, मनोज सेंगर, अशोक भाटिया, डॉ. सुमिरन कौर, अमिताभ पाण्डेय, संजय शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा और धमेंद्र अवस्थी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला सेवा प्रमुख मनोहर और जितेन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। कृष्णा नगर के नगर कार्यवाह राजेश कुमार की देखरेख में कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुनील जी, बुद्धदेव जी, महेश गुप्ता, रामावतार, सतीश गुप्ता, अमित गर्ग, अरुण शुक्ला, दुर्गेश नंदन, महेश तिवारी, विवेक शुक्ला और सूरत सिंह आदि स्वयंसेवकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh