25 सितंबर पुरानी पेंशन बहाली लखनऊ रैली के संबंध में अटेवा कानपुर की एक बैठक चाचा नेहरू इंटर कॉलेज गोविंद नगर में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने करते हुए शांतिपूर्ण रैली हेतु उपस्थित साथियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के साथियों शिक्षकों कर्मचारियों से 25 सितंबर को हर हाल में लखनऊ पहुंचने की अपील की उन्होंने कहां अब सिर्फ चार दिन बचे हैं प्रत्येक साथी अपने फोन का उपयोग व थोड़ा सा परिश्रम कर ले तो कानपुर से कम से कम 5000 लोग रैली में प्रतिभाग करेंगे। जिला महामंत्री सुनील बाजपेई ने कहा यह वक्त है जिसमें जो साथी अभी भी गहरी नींद में सो रहे हैं उनको जाग कर अपनी बुढ़ापे की लाठी के लिए इस रैली में हर हाल में पहुंचना चाहिए अन्यथा बुढ़ापे में कोई साथ नहीं होगा। एन एम ओ पी एस के राष्ट्रीय सचिव रमेश पाल ने रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों से 25 सितंबर लखनऊ रैली में चलने का आवाहन किया। जूनियर शिक्षक संघ कानपुर के महामंत्री सर्वेश त्रिवेदी ने सैकड़ो की संख्या में अपने संगठन के साथियों के साथ प्रतिभाग करने का वादा करते हुए अटेवा के साथ सदैव खड़े होने का आश्वासन दिया। मंडलीय मंत्री यतीन्द्र शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री से मांग की कि इस प्रदेश के समस्त शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करें लाखों लाख कर्मचारी आपको दुआएं देगा। नगर अध्यक्ष अक्षय कुमार ने कहा जब तक प्रदेश के एक-एक शिक्षक कर्मचारी की पेंशन बहाल नहीं हो जाती अटेवा का संघर्ष इससे और तीव्र गति से आगे बढ़ता रहेगा। महिला प्रकोष्ठ की सहसंयोजिका संगीता पटेल ने कहा इस प्रदेश के समस्त कार्यरत शिक्षकों पर जो टेट अनिवार्यता का नियम थोपा गया है उसे तत्काल सरकार को वापस लेना चाहिए यह शिक्षकों के ऊपर बहुत ही अन्यायपूर्ण नियम है। आज की बैठक में प्रमुख रूप से अतुल मिश्रा विकास सक्सेना अभिषेक पासी अजय पाल सिंह प्रमोद कुमार मनीष कुमार दिलीप कमल मोहम्मद शाहिद मनीष कुमार विजय बहादुर पाल अतुल तिवारी विनोद कुमार प्रमोद कुमार आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















