Advertisement

जेसीआई ब्रह्मावर्त का महाप्रसाद कार्यक्रम में हजारों लोगों ने छका प्रसाद

आज दिनांक 20 सितंबर दिन रविवार को मोतीझील स्थित मंदिर प्रांगण के बाहर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष की ब्रह्मावर्त के सदस्यों ने महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया
सर्वप्रथम भगवान गणेश, गौरी एवं महादेव को भगवान के प्रसाद का भोग लगाया गया मंदिर में आरती की गई समस्त देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके पश्चात क्लब के अध्यक्ष केतन ठक्कर, बिंद्रा ठक्कर, सचिव अंकित मित्तल ने हजारों की संख्या में आए हुए भक्तों को तहरी, पुड़ी, पनीर आलू की सब्जी, हलुवा व बूंदी का प्रसाद वितरित किया
कार्यक्रम में जेसीआई ब्रह्मावर्त के 100 से अधिक सदस्यों ने प्रसाद वितरित किया जिसमें प्रमुख रूप से तरुण सहगल, प्रेरणा सहगल, रोली अग्रवाल, अमित रुचि जैन, अंकित गुप्ता,डॉक्टर हेमंत मोहन, डॉ आरती मोहन, रितिका, श्वेता शिवानी बंसल ,सोनिया अग्रवाल, बरखा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh