Advertisement

बुढ़वा मंगल पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

कानपुर

-कानपुर के सिविल लाइंस स्थित हनीमैन चौराहे पर बुढ़वा मंगल के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। खास बात यह रही कि आयोजन में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर सहभागिता की और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पिछले कई वर्षों से यहां बुढ़वा मंगल के अवसर पर इस तरह का आयोजन किया जा रहा है,,,,बुढ़वा मंगल के अवसर पर हर साल यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है,,,,हमारा उद्देश्य लोगों की सेवा करना और आपसी भाईचारे का संदेश देना है,,,,हिंदू-मुस्लिम सभी लोग मिलकर इस आयोजन में सहयोग करते हैं,,,,और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते हैं,,,,बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजन के जरिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया*

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh