Advertisement

नकली रेबीज वैक्सीन का कानपुर कनेक्शन

 

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
New RJ Agencies का मालिक हिरासत में

कहां बनी नकली दवा, कहां तक पहुंची सप्लाई?

कानपुर से कई शहरों तक सप्लाई का शक

नकली वैक्सीन के पूरे नेटवर्क की तलाश

दिल्ली में पकड़ी गई नकली रेबीज वैक्सीन का कनेक्शन अब कानपुर से जुड़ गया है। दिल्ली के भागीरथ पैलेस में छापेमारी के दौरान 481 यूनिट कथित नकली Abhayrab वैक्सीन बरामद की गई। जांच में सामने आया कि इसकी सप्लाई कानपुर की एक एजेंसी से हुई थी।

मामले में अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच आगे बढ़ा रही है। New RJ Agencies के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर ये कथित नकली दवा कहां तैयार हुई, कानपुर तक कैसे पहुंची और इसके बाद इसे और किन-किन जगहों पर सप्लाई किया गया।

वहीं, यूपी ड्रग विभाग ने कानपुर की एजेंसी समेत दो जगहों पर छापेमारी की है। बरामद वैक्सीन के 120 वायल जांच के लिए कसौली भेजे गए हैं।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh