कानपुर नगर। बुढ़वा मंगल के अवसर पर पनकी स्थित पंचमुखी पनकी धाम मंदिर में लाखों भक्तों ने पुलिस प्रशासन की सक्रिय सहयोग से सुगमता पूर्वक बाबा बजरंगबली के अलौकिक दर्शन किए। प्रातःकाल से देर रात्रि तक भक्तों की भारी भीड़ मंदिर के अलग-अलग द्वारों पर देखी गई। जिसके चलते पुलिस प्रशासन की सक्रियता से मंदिर परिसर में आए सभी भक्तों ने बुढ़वा मंगल पर प्रेम एवं स्नेह पूर्ण माहौल मे बाबा के दर्शन किए। मंदिर महंतों एवं प्रबंधकों ने पुलिस प्रशासन की सूझबूझ भरी कार्यशैली पर जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि इस बुढ़वा मंगल पर भक्तों को किसी तरह से कोई परेशानी नहीं हुई, उसके लिए मंदिर के महंत कृष्ण दास जी महाराज ने पुलिस प्रशासन के पुलिस कमिश्नर से लेकर थानाअध्यक्ष एवं चौकी इंचार्ज समेत प्रत्येक पुलिसकर्मी का शुक्रिया करते हुए सभी को बाबा का आशीर्वाद मिलने की कामना की और धन्यवाद दिया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















