कानपुर:- 10 दिनों तक भक्तों के घर और पंडालों में विराजमान भगवान श्री गणेश को बृहस्पतिवार को पूरे विधि-विधान और गाजे-बाजे के साथ विदाई दी गई। कानपुर में गणेश विसर्जन का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही शहर के प्रमुख विसर्जन स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
इसी क्रम में कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र से भी घर पर विराजमान गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए पूरे परिवार के सदस्यों के साथ निकले और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर और आरती कर बप्पा को विदा किया। कई जगहों पर फूलों की वर्षा कर गणेश जी का स्वागत किया गया।
विसर्जन में मुख्य रूप से परिवार के सदस्यों में उपस्थित मेवालाल कठेरिया, शिव बहादुर कठेरिया, हेमंत कठेरिया, अभिषेक कठेरिया, सुशांत कठेरिया, विक्रांत कठेरिया, उपेंद्र कठेरिया, प्रेम बाबू, हर्षित, आयुष, विहान, वीर समेत परिवार की सभी महिलाएं बच्चे मौजूद रहे
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















