Advertisement

जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में तहसील घाटमपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता में तहसील घाटमपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| समाधान दिवस में  विधायक घाटमपुर उपस्थिति रही | जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में पूर्व में स्थानीय लेखपाल/राजस्व निरीक्षक अथवा चौकी इंचार्ज द्वारा प्रकरण निस्तारित करने के बावजूद भी बार-बार शिकायतकर्ता द्वारा असंतोषजनक की फीड बैक दिय जा रहा है। उक्त प्रकरण को एक स्तर ऊपर के अधिकारी द्वारा जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी घाटमपुर श्री अमित गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक रंजन सहित सभी संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh