विश्व कप टी-20 टीम के विजेता के सदस्य व भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी वंशिका के साथ 14 मार्च को मसूरी के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों परिवारों और दोस्तों की मौजूदगी में विवाह संपन्न होगा। इस पारिवारिक कार्यक्रम में परिवार व खास दोस्त शामिल होंगे।17 मार्च 2026 को रिसेप्शन की पार्टी सेन्ट्रम होटल, लखनऊ में होगी। कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने बताया कि 13 मई को हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की जायेगी। कुलदीप के रिस्पेशन में क्रिकेट खिलाड़ी, राजनीतिक दल के नेता, बॉलीवुड कलाकार भाग ले रहे हैं। उनके पिता राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भी आमंत्रित किया है।
बचपन की दोस्त बन रही है जीवन संगिनी
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बचपन की दोस्त वंशिका से शादी कर रहे हैं वह आस्ट्रेलिया में कार्यरत हैं। सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12 वी उत्तीर्ण किया था। उसके बाद वह आस्ट्रेलिया चली गई। कुलदीप यादव व वंशिका बचपन से दोस्त हैं।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















