Advertisement

सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में मुस्कान बामने द्वारा निभाए गए एक बेहद अहम डिलीवरी सीन के लिए प्रेरणा बना 3 इडियट्स का एक सीन

 

मुंबई, अगस्त 2026: सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी हाई-स्टेक्स स्टोरीटेलिंग से दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। लेटेस्ट ट्रैक में राशी (अक्षया हिंदालकर) प्रेग्नेंसी के दौरान किडनैप हो जाती है और खतरनाक स्थिति में फँस जाती है। शानाया (मुस्कान बामने) की क्विक थिंकिंग और प्रेज़ेन्स ऑफ माइंड की वजह से राशी को ढूँढ लिया जाता है और सुरक्षित वापस लाया जाता है, लेकिन हालात अचानक बदल जाते हैं जब उसका वाटर ब्रेक हो जाता है। ऐसे में शानाया के पास कोई विकल्प नहीं बचता और उसे खुद ही बच्चे की डिलीवरी करनी पड़ती है।

इस असामान्य स्थिति ने सीक्वेंस को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया क्योंकि शानाया अचानक ऐसे हालात में पहुँच जाती है जिसका उसने पहले कभी अनुभव नहीं किया। सीन की तैयारी के दौरान मुस्कान ने आमिर खान के 3 इडियट्स के यादगार डिलीवरी सीक्वेंस से इंस्पिरेशन लिया, खासकर जिस तरह उन्होंने नर्वसनेस और डिटरमिनेशन के बीच बैलेंस बनाया और हालात से निकलने का रास्ता ढूँढा।

सीन पर बात करते हुए शानाया का किरदार निभा रही मुस्कान बामने ने कहा, “जब मैंने पहली बार सीक्वेंस पढ़ा तो तुरंत 3 इडियट्स का सीन मेरे दिमाग में आया। आमिर खान सर का किरदार पूरी तरह अनप्रिपेयर्ड होता है, लेकिन वह शांत रहते हैं, तुरंत सोचते हैं और उस पल में जो ज़रूरी होता है वही करते हैं। मुझे बहुत पसंद आया कि कैसे नर्वसनेस, अर्जेंसी और डिटरमिनेशन का मिश्रण दिखाया गया, बिना सिचुएशन को ओवरड्रामेटिक बनाए। मैंने वही इंस्पिरेशन शानाया को निभाते समय लिया क्योंकि वह भी अचानक ऐसी स्थिति में आ जाती है जिसका उसने कभी सामना नहीं किया, लेकिन उसके पास पैनिक करने का समय नहीं है। यह सीन शूट करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उतना ही रोमांचक भी क्योंकि शानाया की क्विक थिंकिंग ही वजह बनती है कि राशी और उसका बच्चा सुरक्षित रहते हैं।”

पुष्पा इम्पॉसिबल देखना न भूलें, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सिर्फ़ सोनी सब पर।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh