Advertisement

हरियाली तीज एवं सिंगारा उत्सव

 

जनसेवा कुटुंब महिला मंडल द्वारा “हरियाली तीज एवं सिंघारा उत्सव” का आयोजन किया गया है।

हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि  भारतीय संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति और नारी शक्ति का सुंदर संगम है। सावन की हरियाली, झूले, लोकगीत, मेहंदी, श्रृंगार और पारंपरिक परिधानों के माध्यम से यह उत्सव हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।

विशेष रूप से सिंघारा हमारी परंपरा में नारी के सौंदर्य और आत्मसम्मान का प्रतीक है। लेकिन हमारे लिए इसका अर्थ केवल सजना-संवरना नहीं है। यह उत्सव महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, सहभागिता और आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर भी है।

जनसेवा कुटुम महिला मंडल का उद्देश्य है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम अपनी पुरानी परंपराओं को केवल निभाएँ ही नहीं, बल्कि उन्हें नई पीढ़ी तक गर्व और उत्साह के साथ पहुँचाएँ। आज के बदलते समय में हमारी जिम्मेदारी है कि हमारी बेटियाँ और युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति की खूबसूरती और उसके मूल्यों को समझें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता सक्सेना ,सुधा अग्रवाल ,नूतन बंका ,किरण वर्मा,मंजू कपूर, शालिनी अग्रवाल, शीला शर्मा ज्योति अग्रवाल आदि सभी सखियों ने कार्यक्रम मेंमुख्य रूप से भागीदारी निभाई और यह सुंदर आयोजन संभव हो पाया है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh