Advertisement

“यूपी में अब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बारी, प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं” अलंकार अग्निहोत्री

कानपुर। कानपुर में बर्रा स्थित ग्लोरी गार्डन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के तत्वावधान में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। विशेष रूप से कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता और बढ़ते संगठनात्मक विस्तार का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशीष तिवारी, कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु अवस्थी तथा कानपुर जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा अब उत्तर प्रदेश में एक मजबूत राजनेतिक विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी जगह बना रहा है।
उन्होंने कहा, “यूपी में अब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बारी है। हमारा लक्ष्य जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक समर्थन के बल पर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाना है। इसके लिए संगठन को गांव-गांव, घर-घर और प्रत्येक बूथ तक मजबूत किया जाएगा।”

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh