Advertisement

द्वितीय सोमवार को श्री खेरेश्वर धाम में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा

कानपुर शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर महादेव मंदिर में सावन के द्वितीय सोमवार को भोर से ही भक्त गंगाजल,बेलपत्र,दूध और धतूरा लेकर लंबी कतारों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है। हालांकि,इस मंदिर में केवल कानपुर नगर से ही नहीं बल्कि आस-पास के छोटे-छोटे गांव और कस्बों से भी लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाने आते हैं। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार इस मंदिर के शिवलिंग का जुड़ाव महाभारत काल से है। वही कुलदीप पुजारी ने बताया कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है लेकिन भक्त अराजकता फैला रहे हैं  उन्होंने बताया कि अब तक हजारों लोग दर्शन कर चुके हैं।

रजत तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh