कानपुर,दिल्ली पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर में आयोजित यूथ पार्लियामेंट 2026 विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र को समझने का एक प्रभावशाली मंच साबित हुई। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संसदीय कार्यप्रणाली को बहुत ही रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, स्पीकर, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा सांसदों की भूमिकाएँ निभाई। उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा संसद की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० रिचा प्रकाश ने कहा कि युवा संसद केवल एक गतिविधि नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को लोकतंत्र, नेतृत्व और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी बात रखने के साथ-साथ दूसरों के विचारों का सम्मान करना भी सीखना चाहिए। यही एक अच्छे नागरिक और सफल नेतृत्वकर्ता की पहचान है। लोकतंत्र केवल संसद भवन में नहीं, बल्कि हमारे विचारों, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता में भी जीवित रहता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर के प्रो. वाइस चेयरमैन मुख्तारूल अमीन एवं डी० पी० एस० कल्याणपुर की डायरेक्टर शाहिना अमीन ने विद्यार्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रेषित किए। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तार्किक चिंतनए सही निर्णय लेने की क्षमता तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वासए नेतृत्व क्षमताए तार्किक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। युवा संसद 2026 विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआए जिसने उन्हें भविष्य में एक जागरूकए जिम्मेदार और सफल नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया।
रजत तिवारी की रिपोर्ट


















