हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा (एड.) ने शुक्रवार को गुमटी नंबर-5 क्षेत्र में घर-घर जाकर तिरंगा वितरण किया। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को वितरित किया तथा नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान लोगों में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।
अनुराग शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ना ही उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तभी देशभक्ति का यह संदेश और अधिक मजबूत होगा।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने काकादेव कोचिंग मंडी में जेन जी को राष्ट्रीय ध्वज बाटकर राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का भान कराया।
वितरण में पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रधान कौशलपुरी मंडल उपाध्यक्ष विवेक पांडेय मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















