Advertisement

सजेती थाने मे खड़े ट्रेलर के रिम समेत आठ टायर चोर चोरी कर ले गए

घाटमपुर: सजेती थाने मे खड़े ट्रेलर के रिम समेत आठ टायर चोर चोरी कर ले गए है। पुलिस ने पहले मामले को छुपाने का प्रयास किया। जब चोरो का कही पता नहीं चल पाया तो हेड मोहर्रिर कि तहरीर पर सजेती पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ट्रेलर से बीते 13 जनवरी को एक्सीडेंट हुआ था। जिसपर पुलिस ने ट्रेलर को थाने मे खड़ा कराया था।

घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सजेती थाने मे तैनात हेड मोहर्रिर अवधेश कुमार ने सजेती थाने मे तहरीर देकर बताया कि बीते 13 जनवरी को ट्रेलर की टक्कर लगने से सड़क हादसे मे एक युवक की मौत हो गई थी, जिसकी विवेचना एसआई राममूरत पटेल कर रहे है। उन्होंने बीते दिनों ट्रेलर को सजेती थाना परिसर में खड़ा कराया था। वही थाना परिसर मे महिला चौकी का निर्माण कार्य होने कि वजह से ट्रेलर को सजेती थाने गेट के बाहर पार्किंग में खड़ा कराया गया था। उन्होंने बताया कि बीती 16 अप्रैल को वह छुट्टी पर अपने घर गए थे। इस दौरान चोरो ने थाने मे खडे ट्रेलर से रिम समेत आठ टायर चोरी कर गए। जब वह छुट्टी से वापस लौटे तो उन्हें घटना कि जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने सजेती थानाध्यक्ष पवन कुमार को चोरी कि घटना कि जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस चुपचाप चोरो कि तलाश करती रही पर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। हेड मोहर्रिर कि तहरीर पर सजेती पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले कि जांच पड़ताल शुरू कि है।
थाने से रिम समेत आठ टायर चोरी होने कि जानकारी पर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने दस दिनों तक क्षेत्र मे काफ़ी खोजबीन कि पर चोरो का कही पता नहीं चल सका। थाने से चोरो ने चोरी करके पुलिस को खुली चुनौती दी है। थाने से रिम समेत टायर चोरी होने पर यह बात तो साफ है, कि सजेती पुलिस पिकेट प्वाइंट और गश्त करने मे लापरवाही बरत रही है। जिसके चलते चोरो ने थाने मे चोरी कि घटना को अंजाम दिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh