Advertisement

शासन द्वारा जारी हुए आदेश पर शिक्षकों में गुस्सा व्याप्त

उन्नाव। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर ब्लॉक कर्ण स्थित बी०आर०सी० सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ उन्नाव के जिलाध्यक्ष एवं माण्डलिक मंत्री बृजेश पाण्डेय एवं ब्लाक सिकन्दरपुर कर्ण के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। उत्तर प्रदेश के शिक्षा महानिदेशक द्वारा जारी आदेश जिसमें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों मे पंजिकाओं को डिजिटल करने के सम्बन्ध में शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता के लिए में विस्तृत जानकारी दी गई। जारी किये गए आदेश के विरोध में ब्लाक सिकन्दरपुर कर्ण के लगभग 400 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने प्रतिभाग किया और हस्ताक्षर के माध्यम से अपना विरोध भी दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने बताया की शिक्षकों की विभिन्न समस्याऐं जिसमें पुरानी पेन्शन,उपार्जित अवकाश, अर्धअवकाश,द्वितीय शनिवार अवकाश,स्थानान्तरण,पदोन्नति, कैशलेश चिकित्सा जैसी कई माॅगें पूर्व से शासन स्तर पर लम्बित हैं। जिसके लिए संगठन जिला एवं प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा चुका है। लेकिन उक्त माॅगों को नजरांदाज कर शिक्षकों पर आनलाइन उपस्थिति जैसे अव्यवहारिक दर्जनों आदेश नित्यप्रति निर्गत किये जा रहे हैं। जिससे शिक्षकों मे भारी आक्रोश है। ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि आज भी अनेक ऐसे दूरदराज के विद्यालय है। जहाॅ पर इंटरनेट की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहाॅ पर आनलाईन उपस्थिति लेना शिक्षकों को रोबोट समझने जैसा है। इस व्यवस्था से शिक्षकों के शोषण और उत्पीड़न मे वृद्धि होगी। जब तक हमारी पूर्व की माॅगें नहीं मानी जाती हैं। जब तक हमे सीयूजी सिम और आनलाइन उपस्थिति हेतु विधिवत प्रशिक्षण नही दिया जाता है। तब तक हम आनलाइन उपस्थिति जैसे आदेश का विरोध करते रहेगें। जिस पर सभागार में उपस्थित समस्त शिक्षकों ने अपने हाथ उठाकर एवं पत्र पर हस्ताक्षर करके अपनी सहमति दर्ज की। बैठक मे ब्लाक सि० कर्ण के समस्त सम्मानित शिक्षक/शिक्षिकाऐं एवं संगठन के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh