Advertisement

पच्चीस हजार का ईनामी गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट आगरा से गिरफ्तार

– वर्ष 2020 में हुए पिंटू सेंगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी 123 डी गैंग का सक्रिय सदस्य
– हत्या, हत्या के प्रयास समेत डेढ़ दर्जन जघन्य आपराधिक मुकदमें दर्ज
– पिंटू सेंगर हत्याकांड के मामले पिंटू में  के भाई धर्मेंद्र सेंगर ने 2022 में दर्ज मुकदमें था वांछित

कानपुर। शहर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी वांछित व इनामिया अपराधी मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट को जाजमऊ पुलिस ने आगरा से मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। इस गैंगस्टर आरोपी पर पच्चीस हजार रूपये का ईनाम था। उसपर शहर के विभिन्न थानों के अलावा लखनऊ में कुल डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी साथी चकेरी के रामादेवी निवासी हर्षित यादव के आगरा स्थित ज्योति कुंज कालिंदी विहार थाना ट्रांस गंगा यमुना आगरा स्थित घर से हुई है।
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जाजमऊ थाने रात हुई प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी बड़ा अपराधी है। वह वर्ष 2020 में हुए पिंटू सेंगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। मामले में सिंतबर 2022 में भाई पिंटू सेंगर हत्याकांड के मुकदमें में पैरवी कर रहे धर्मेंद्र सेंगर को मंगला विहार स्थित घर के बाहर मुकदमें में पैरवी करने पर दो बाइक सवारों द्वारा धमकाया गया।
धर्मेंद्र सेंगर को भी पिंटू सेंगर की तरह अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। मामले में धर्मेंद्र सेंगर ने जेल में बंद पप्पू पर साजिश कर बेटे मोहम्मद जैन कालिया, राशिद कालिया, हर्षित यादव आदि पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसे पुलिस से बचाने में रामादेवी निवासी हर्षित यादव का संरक्षण रहा।इसके साथ संरक्षक दे रहे साथी हर्षित यादव की भूमिका की भी जांच होगी। बताया कि वर्ष 2022 में धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत-09 अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण हुआ था। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग-1 करोड़ रुपये थी। वहीं आरोपी पर वर्ष 2023 में एनएसए लगा।

गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट पर दर्ज मुकदमों का इतिहास

1. मु0अ0स0-672/2007 धारा-147,307,323,504 भादवि थाना चकेरी कानपुर नगर।

2. मु0अ0स0-888/2015 धारा-452,504,506 भादवि थाना चकेरी कानपुर नगर।

3. मु0अ0स0-913/2015 धारा-467,468,471,506,387,420, 120 बी भादवि थाना चकेरी कानपुर नगर।

4. मु0अ0स0-390/2016 धारा-147, 148,447,504,506,307 भादवि थाना चकेरी कानपुर नगर।

5. मु0अ0स0-50/2017 धारा-307 भादवि थाना चकेरी कानपुर नगर।

6. मु0अ0स0-754/2017 धारा 420,467,468,471,120 बी भादवि थाना चकेरी कानपुर नगर।

7. नि0का0सं0-561/2017 धारा-110 जी सीआरपीसी चकेरी कानपुर नगर।

8. मु0अ0स0-607/2017 धारा-3/4 गुण्डा अधिनियम थाना चकेरी कानपुर नगर।

9. मु0अ0स0-1325/2017 धारा-3 (1) गैंगस्टर अधिनियम थाना चकेरी कानपुर नगर।

10. मु0अ0स0-1340/2018 धारा-147,341,323,325,504,506 भादवि व 3 (1) द, ध एससी/एसटी एक्ट थाना चकेरी कानपुर नगर।

11. मु0अ0स0-55/2021 धारा-419,420 भादवि थाना चकेरी कानपुर नगर।

12. मु0अ0स0-212/2021 धारा-3(1) गैंगस्टर अधिनियम थाना चकेरी कानपुर नगर।

13. मु0अ0स0-425/2020 धारा-147, 148, 149,302,34, 120 बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना चकेरी कानपुर नगर। 14.

मु0अ0स0-43/2016 धारा-386,500,504,506 भादवि थाना कोतवाली कानपुर नगर।

15. मु0अ0स0-61/2001 धारा-147,436,336,427 भादवि व सार्वजनिक सम्पत्ति निवारण अधिनियम थाना कोहना कानपुर नगर।

16. मु0अ0स0-355/2015 धारा-386,504,506 भादवि थाना सरोजनीनगर लखनऊ।

17. मु0अ0स0-874/2022 धारा-420,506, 120 बी भादवि थाना चकेरी कानपुर नगर।

18. नि0का0सं0-114/2019 धारा-110 जी सीआरपीसी थान चकेरी कानपुर नगर।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh