कानपुर/लखनऊ। उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर पूर्व घोषित आन्दोलन 09 अक्टूबर, 2025 को होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु नगर निगम लखनऊ पर पूरे प्रदेश की निकायो से बस,ट्रेन,अपने वाहनो से बडी संख्या में हजारो कर्मचारी प्रदेश सरकार व शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियो के खिलाफ सड़क पर उतर कर जीपीओ पार्क पहुंच कर दि•10 नवम्बर 25 के पहले मांगो के आदेश न जारी होने पर प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बन्दी करेगा। 9 अक्टूबर को महासंघ के प्रदेश की सभी नगर निगमो,नगर निकायो व उसके सभी सहयोगी संगठनो द्वारा प्रदेश सरकार/शासन स्तर पर महासंघ की पूर्व प्रेषित लम्बित मांगो का समाधान न किये जाने के विरोध स्वरूप नगर निगम लखनऊ पर बडी सभा करके लखनऊ जी0पी0ओ0 पार्क गांधी प्रतिमा पर हजारो साथियो के साथ पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्य मंत्री व नगर विकास मंत्री को दिया।
इस धरना-प्रदर्शन मे महासंघ की प्रदेश की सभी ईकाइयां गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ झांसी,आगरा,फिरोजाबाद, गोरखपुर, बरेली,शाहजहांपुर, वाराणसी,सहारनपुर, अलीगढ, प्रयागराज,अयोध्या,लखनऊ,मथुरा-वृंदावन मुरादाबाद, सहित सैकडो नगर पालिका,नगर पंचायत आदि के सफाई सहित सभी सम्वर्ग के संगठन नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ, उ0प्र0 नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, नगर निगम आर0 आर0 कर्मचारी संघ, जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के साथ साथ उ0प्र0 नगर निगम कर्मचारी संघ,जलकल नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ,नगर निगम नियमित एवं संविदा सफाई कर्मचारी संघ आदि के भी सैकडो प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभा को सभी कर्मचारी संगठनों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश सरकार व नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी व अन्य 10 सूत्रीय मांगो का बहुत लम्बें समय से कोई समाधान नही कर रही है, जिससे प्रदेश के निकाय कर्मचारियों मे भारी आक्रोश व्याप्त होना सम्भाविक है। सभा मे महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र,महामंत्री रमाकांत मिश्र मुन्ना हजारिया, नीलू निगम, कानपुर व गाजियाबाद से कार्य वाहक प्रदेशअध्यक्ष राकेश अग्निहोत्री सहित आगरा से विनोद इलाहाबादी, गोरखपुर से आर पी सिंह, फिरोजाबाद से छकोडी लाल,मेरठ से मो.अनीस,अलीगढ से संजय सक्सेना, मुरादाबाद से मो.सुभहान ,बरेली से ठाकुर मिशनपाल सिंह,वाराणसी से अखिलेश सिंह, शाहजहांपुर से धमेन्द्र कश्यप,सहारनपुर से रामकुमार, झांसी से मो.परवेज खान, प्रयागराज से मनोज श्रीवास्तव, अयोध्या से विनय बाघमार,मथुरा-वृंदावन से उत्तम चन्द्र ने प्रदेश सरकार व शासन से मांग की है कि यदि दि.9 नवम्बर 25 तक पूर्व में शासन स्तर पर हुई बैठको व अकेन्द्रियत सेवा नियमावली, वर्ष 2001 तक कार्यरत दैनिक वेतन,संविदा,तदर्थ कर्मचारियो का विनियमतीकरण आदि मांगो के आदेश नही जारी होते तो महासंघ दि.10 नवम्बर से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बन्दी करेगा,इस बीच पूरे माह काली पट्टी बांध कर तथा राजधानी लखनऊ सहित सभी ईकाईयो पर क्रमिक अनशन/धरना-प्रदर्शन/गेट मीटिंग आदि प्रदेश की ईकाइयो के साथ करता रहेगा। जब तक सम्बंधित आदेश निर्गत नही हो जाते।
इस आन्दोलन को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उ.प्र.के अध्यक्ष श्री वीपीमिश्र सहित सभी घटक संगठनो का भी समर्थन मिला जिसमें जवाहर भवन इन्दिराभवन कर्मचारी महासंघ व उ.प्र.राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय ,रोडवेज से महामंत्री गिरीश मिश्र, उ.प्र.राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के महामंत्री घनश्याम यादव,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ•प्र• महामंत्री से अतुल मिश्र, आदि ने भी सभा को सम्बोधित कर पूरा सहयोग किया। अगामी आन्दोलन में देने का समर्थन किया।
लखनऊ के सहयोगी संगठनो में सर्व श्री सै•कैसर रजा,रामकुमार रावत,शैलेन्द्र तिवारी,नितिन त्रिवेदी,आकाश गुप्ता,रूपेश कुमार पिन्टू,नीबू लाल,सुरजभान सिंह, दीपक शर्मा ,रेहान ,जितेंद्र सिद्धार्थ, राजेन्द्र यादव, तूफानी,कुवंर जय सिंह ,मो•हनीफ,अनिल दुबे आदि सैकडो कर्मचारी उपस्थित थे,नगर निगम लखनऊ मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय पूर्ण रूप से बन्द रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















