Advertisement

कानपुर में सिख समाज की NDA काउंसलिंग: युवाओं को सेना में अधिकारी बनने के लिए किया प्रेरित**

कानपुर:- आज सिख समाज कानपुर द्वारा पहली काउसलिंग गुरुद्वारा भाई बन्नोसाहेब जी०टी० रोड मे भव्य रूप से आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह वासु प्रिंस ने आये हुये बच्चो उनके अभिभावको व समाज के गणमान्य लोगो की उपस्थती मे बच्चो का मनोबल बढाने हेतु संस्थापक अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह वासु प्रिंस ने सभा के विजन के बारे मे जानकारी दी की हमारा संकल्प है की कानपुर उत्तर प्रदेश से अधिकतम संख्या मे उत्कृष्ट, अनुशासित एन डी ए अधिकारियों का निर्माण किया जाये हमारा विजन केवल चयन तक ही सीमित नही बल्कि युवाओ के भीतर नेतृत्व, चरित्र, साहस का ऐसा संसकार विकसित करना है जिससे वे अपने परिवार का तथा सम्पूर्ण सिख समाज का भारतीय सशस्त्र बलौ मे गौरव बढा सके। उन्होने बताया कि बिहार एक ऐसा प्रदेश है जहां पर आई ए एस और आई पी पी व्यापक रूप से प्रमुख है । ऐसे ही हमारी संस्था का उद्देश्य है की उत्तर प्रदेश से कानपुर का नाम रोशन कर सके व देश और समाज का गौरव बन सके व मान बढा सके । काउसलिंग एवं मोटिवेसन कार्यक्रमो का सफल आयोजन सभा द्वारा होता रहेगा ।
गुरविन्दर सिंह वासु प्रिसं ने समाज मे सबको एक जुटता बनाये रखने आपसी मतभेद, खीचतान को भुलाकर मिल जुल कर समाज के बच्चो के भविष्य व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रण लिया ताकि आगे आने वाली पीढी अपने बुजुर्गों द्वारा किये गये समाज हित कार्यों पर मान व नाज कर सके।
काउसलिंग का प्रेजेंटेशन सभा के उपाध्यक्ष अनमोलक सिंह कलसी ने दिया उन्होने कक्षा 10 एवं 12 एवं स्नातक मे अध्यनरत विध्यार्थियों का मनोबल बढाना तथा उन्हे राष्ट सेवा के प्रति प्रेरित करना विघाार्थियों को सैनिक स्कूल एनसीसी, एनडीए, एफकैट, एवं नीट जैसी महत्वपूर्ण परिक्षाओ की जानकरी, प्रक्रिया एवं प्रभावी तैयारी रणनीत से अवगत कराया संस्था का विश्वास है कि सही मार्गदर्शन और सकरात्मक प्रेरणा से युवा पीडी देश की रक्षा सेवाओ मे अधिकारी बन कर राष्ट्र का गौरव बढा सकती है कार्यक्रम मे विषय विशेषज्ञो द्वारा विधार्थियों के प्रशनो का समाधान भी किया जायेगा तथा अभिभावको को भी उचित मार्ग दर्शन प्रदान किया जायेगा । सिख समाज कानपुर के महासचिव गगनदीप सिंह चड्डा ने विधार्थियों अभिभावको एवं समाज के गणमान व्यक्तियों से इस प्रेणना दायक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित हो कर बच्चो के उज्जवल भविष्य हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया । आज के आयोजन में मुख्य रूप से अजीत सिंह भाटिया महासचिव गुरद्वारा भाई बन्नो साहेब, चरणजीत सिंह बब्बी, प्रीतपाल सिंह हनि प्रधान गुर सिंह सभा लालबंगला, मान सिंह बग्गा प्रधान गुरद्वारा नवाबगंज नीतू सिंह प्रधान गुरद्वारा भगत नामदेव जी किदवई नगर, आतमजीत सिंह प्रधान दीप सेवा दल, रनधीर सिंह पिन्का प्रधान गुरद्वारा निरालानगर, अमरजीत सिंह चड्डा, मंजीत सिंह चड्डा, सुरेन्द्र पाल सिंह रूहानी, जसवंत सिंह भाटिया, मोहक्म सिंह, जसपाल सिंह भाटिया, सतनाम सिंह मीना, प्रीतपाल सिंह बिल्ला, आतमजीत सिंह, हरजोत सिंह, इन्द्रपाल सिंह सिमर, अंशु प्रीत कौर, अनुमीत कौर अनु , बलजीत कौर मीनू, कमल प्रीत कौर, सुरेन्द्र पाल सिंह, तजिन्दरपाल सिंह खालसा, सतवीर सिंह मक्कर, रंजीत सिंह, विक्की वालिया, आदि लोग उपस्थित रहे।

कानपुर से भूपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-03-02 at 17.58.17
nsingh