प्रगति अवेकिंग सोसाइटी की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन कृष्ण वाटिका कृष्णा नगर में बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में गायन, नृत्य का भी आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद जो हमारी महिलाएं घर की चार दिवारी में गुनगुनाती हैं या अपने मन ही मन नृत्य करती हैं तो उनको एक मंच मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का आने वाले समय में यही महिलाएं किसी बड़े मंच पर भी अपने अपनी प्रतिभा को दिखाएंगी क्योंकि नारी शक्ति अपने आप में बहुत ही सहनशील कर्तव्य परायण होती है
इस कार्यक्रम में काफी महिलाओं ने पहली बार अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा ।
गायन प्रतियोगिता में पूजा गुप्ता प्रथम स्थान पर मंजू जैन ज द्वितीय स्थान पर और रानी भाटिया तृतीय स्थान पर रही ।नृत्य कला में प्रियंका भाटिया की प्रथम स्थान पर सुनीति पांडे द्वितीय स्थान पर और तृतीय स्थान पर मंजू जैन व उषा अग्निहोत्री जी का मुकाबला था। इनका रैंप वॉक में बहुत ही अच्छा मुकाबला रहा जिसमें से तीज़ क्वीन को चुना गया जिसमें प्रथम मंजू जैन द्वितीय स्थान को पूजा गुप्ता का और तृतीय सुनीति पांडे तीनों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था ।
शुभांगी जी सिंह ने बहुत ही उम्दा एंकरिंग के साथ सबके मन को मोह लिया कार्यक्रम में बिंदु सिंह निर्मल कपूर आभा निगम इला बाजपेई संस्था की सदस्य संगीता साहू बबीता चंद्र शिव कुमारी नीलम सिंह रीना सिंह इंदू सिंहनीलम कुमारी रेनू रेखा तथा भानु प्रकाश शुक्ला ने अपने गीतों से अच्छा समय बांधा ।
कृष्णा नगर में हरियाली तीज महोत्सव


















