Advertisement

विधायक सलिल विश्नोई ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट, आर्यनगर की बिजली-पानी, सड़क और जाम की समस्या उठाई

कानपुर। आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सलिल विश्नोई ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर कानपुर की विभिन्न समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया।
विधायक  विश्नोई ने विशेष रूप से आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी की समस्या, सड़कों की खराब स्थिति तथा शहर भर में लगने वाले जाम की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और शीघ्रअतिशीघ्र इन समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। मुख्यमंत्री जी ने समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh