कानपुर नगर के साकेत नगर में आज टाइटन वर्ल्ड स्टोर का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर स्टोर के आयोजक गौरव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर किया। शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे। साकेत नगर में टाइटन का नया स्टोर खुलने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कानपुर व्यापारिक नगरी है और यहां टाइटन जैसा भरोसेमंद ब्रांड का नया शोरूम खुलना स्वागत योग्य कदम है। टाइटन ने हमेशा गुणवत्ता और भारतीय ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखा है। योगी सरकार व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे नए प्रतिष्ठान खुलने से रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं और कानपुर के विकास को गति मिलती है। मैं गौरव अग्रवाल को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आयोजक गौरव अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य कानपुर के लोगों को विश्वस्तरीय घड़ियों और प्रीमियम कलेक्शन की पूरी रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। टाइटन वर्ल्ड स्टोर में टाइटन, फास्टट्रैक, सोनाटा और रागा टॉमी हेल्फायर केनेथ कोल की लेटेस्ट डिजाइन के साथ-साथ विशेष ऑफर भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर मुख्य संरक्षक विनोद अग्रवाल तथा हर्षित अग्रवाल मौजूद रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















