Advertisement

होली मिलन समारोह में नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली

कानपुर नगर। अपना दल (एस) युवा मंच की ओर से मंगला विहार द्वितीय 60 फ़ीट रोड में अपना दल एस के जिला कार्यालय में मासिक बैठक के बाद होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। सर्वप्रथम मासिक बैठक के पहले महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण हुआ प्रचार पार्टी के प्रमुख नेताओं ने संगठन को आगे बढ़ने पर जोर दिया  और कहा गया कि चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत कर सभी प्रकोष्ठ अपनी कार्यकारिणी घोषित करें। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ जिसमें पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर सफाई आयोग के चेयरमैन (दर्जा प्राप्त मंत्री) रमेश चंद्र कुंडे, जे एन कटियार, अपना दल एस के जिला अध्यक्ष राम प्रताप पाल, विजय चौरसिया, आशीष सिंह, अभय गुप्ता, दुर्गेंद्र शुक्ला, राहुल तिवारी, परमानंद पटेल,शुभम शर्मा, दुर्गा निषाद, रामकृष्ण पटेल, अंकिता सचान, रजोल सिंह, विनय वर्मा एस.पी. जायसवाल, सौरभ वर्मा, वीरभद्र सिंह, अनिल वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh