Advertisement

नौबस्ता में मूर्ति चोरी का खुलासा, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

 

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में होली के अगले दिन 5 मार्च 2026 को एक दुकान में चोरी की घटना सामने आई। यह दुकान मंदिरों में पूजा के लिए मूर्तियां और अन्य पूजा सामग्री बेचने की है। घटना के समय दुकानदार किसी काम से पीछे बने अपने घर में चला गया था।

इसी दौरान दो लोग बाइक से वहां पहुंचे। एक व्यक्ति बाहर बाइक पर खड़ा रहा जबकि दूसरा दुकान के अंदर घुस गया। अंदर घुसे व्यक्ति ने दुकान में रखी एक पॉलीथीन की बोरी उठाई और उसमें करीब 6 मूर्तियां और अन्य पूजा सामग्री भर ली। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नौबस्ता पुलिस हरकत में आई और मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तेजी से काम करते हुए 48 घंटे के अंदर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया और करीब 10 लाख रुपये कीमत का पूरा सामान बरामद कर लिया

जांच के दौरान पुलिस ने विवेक दीक्षित और शिवप्रसाद नाम के दो आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने चोरी की गई मूर्तियां और अन्य सामान कानपुर देहात के गजनेर इलाके में अनिल नाम के व्यक्ति को बेच दिया था

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले जुए से जुड़ा एक मुकदमा भी दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले का जल्द खुलासा करने पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की संस्तुति की गई है।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-03-02 at 17.58.17
nsingh