पूरे भारत में मशहूर कानपुर के ऐतिहासिक गंगा मेले में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सरसैया घाट पर लगे मेले में संतों ने भी शिरकत की। भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी लोक गीतों और फगुआ गीतों की मोहक प्रस्तुति दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इन गीतों को सुना और सराहा।
मंगलवार को शाम चार बजे के बाद से ही सरसैय्या घाट में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान राजनीतिक हस्तियों ने भी
शिरकत की। गुरु सिंह सभा लाटूशरोड अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड की ओर से मेले में आए लोगों को गुजिया और शरबत पिलाया गया। इस दौरान सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घंटों सेवा की। गंगा मेले में लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे थे। आने जाने वाले लोगों का सौफ, मिश्री, लौंग आदि देकर स्वागत कर रहे थे। मेले में संतों ने भी शिरकत की। प्रभु कृपा आश्रम जाजमऊ के महंत अरुण पुरी चैतन्य ने बताया कि आयोजन में संतों ने भी भागीदारी की। कृष्णदास महंत पनकी व महंत आनंदेश्वर समेत बड़ी संख्या में संत समाज मौजूद रहा। सर्व साहू राठौर समाज कानपुर द्वारा कैंप लगाकर लोगों को गंगा मेला की शुभकामनाएं दी। जिसमे पदम साहू, सुधीर साहू,ओम प्रकाश साहू मौजूद रहे। विधायक सुरेंद्र मैथानी, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, कैंट विधायक हसन रूमी, विधायक नीलिमा कटियार, कांग्रेसी नेता शैलेंद्र दीक्षित समेत तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं गंगा मेला के अवसर पर शहर के समाजसेवियों, पत्रकार संगठनों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत स्टॉल भी लगाए गए, जहां आपसी प्रेम, सौहार्द और मिलन का अनूठा माहौल देखने को मिला । इसी क्रम में अलर्ट टीम समाचार और नेशनल एक्सप्रेस के स्टॉल पर भी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कानपुर मंडल ब्यूरो डी. के. सिंह,अलर्ट टीम सम्पादक के के साहू,चन्दन जायसवाल,संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता,सौरभ सिंह, आमिर, सुनील बाजपेयी, उत्कर्ष सिंह आदि कई पत्रकार मौजूद रहे। स्टॉल पर अतिथियों के स्वागत के साथ गंगा मेला की खुशियां साझा की गईं और शहर में आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया गया।
के के साहू की रिपोर्ट



















