Advertisement

सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

कानपुर नगर। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से एस.एस. बैंक्विट हॉल, लखनपुर, विकास नगर, सेल्स टैक्स ऑफिस रोड, कानपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं सदस्यों ने अपने साथियों सहित होली के इस पावन पर्व को भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया।
इस अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नामी एवं गिरामी कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को खूब गुदगुदाया और वातावरण को उल्लास से भर दिया।
होली का यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और मिलन का संदेश देता है, और इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस आयोजन में सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष एस.पी. सिंह ने की। आयोजन होली समारोह समिति के अध्यक्ष पी.एम. चौधरी के मार्गदर्शन तथा महामंत्री अवनीश मिश्रा के संयोजन एवं संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण गंगा आरती रही, जिसे उपस्थित जनों ने मंत्रमुग्ध होकर देखा और उसका आध्यात्मिक आनंद लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में ए.के. निगम, वाजपेई, एम.पी. पांडेय, विमल कटियार, मुकुंद दास गुप्ता, दिनेश शुक्ला, कवि सम्मेलन का संचालन मनीष रंजन त्रिपाठी ने भी किया।फिरोज खान, संजीव गुप्ता, आई डी भाटिया, सुमित टंडन, विशाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh