भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बचपन की दोस्त वंशिका से शादी कर रहे हैं। वह आस्ट्रेलिया में कार्यरत हैं। सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12 वी उत्तीर्ण किया था। उसके बाद वह आस्ट्रेलिया चली गई। कुलदीप यादव व वंशिका बचपन से दोस्त हैं। आज उत्तराखंड के हिल स्टेशन मंसूरी के होटल में हल्दी और मेहंदी की रस्म सम्पन्न हुई। जिसमें केवल परिवार के लोग व क्रिकेट के कुछ खिलाड़ी मौजूद रहे। रिंकू सिंह अपनी पत्नी के साथ , यजुवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी व पत्नी साक्षी हल्दी व मेहंदी की रस्म में भाग लेने पहुँचे। सूत्रों के अनुसार इस शाही शादी में दो करोड़ रुपए खर्च हो रहा है। 14 मार्च को शादी में 20000 रूपए की एक थाली है।
दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट


















