कानपुर जाजमऊ
टेनरी के गंदे और बदबूदार पानी रोड पर बहाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल
यह घटना तब हुई जब लोग शाम की नमाज पढ़कर अपने घरों को लौट रहे थे। नाराज लोगों ने टेनरी के बाहर इकट्ठा होकर पुलिस को बुलाया और जांच की मांग की।
क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि टेनरी संचालक की मनमानी के चलते महीने में 2-3 बार विषैला और बदबूदार पानी सड़कों पर बहा दिया जाता है। समीउद्दीन,चंदा खान,और मुस्ताक,जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई सालों से यह समस्या बनी हुई है, जिससे सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
नमाज पढ़कर लौटते समय सैकड़ों लीटर बदबूदार पानी अचानक सड़क पर बह गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई। राहगीरों को मुंह ढककर गुजरना पड़ा। सूचना मिलने पर जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस जब टेनरी के अंदर जांच के लिए घुसी, तो जहरीली बदबू इतनी तेज थी कि उन्हें अपनी नाक पर रूमाल रखना पड़ा। इससे क्षेत्र में फैली दुर्गंध की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वहीं, टेनरी के अंदर मौजूद एक कर्मी ने बताया कि जिस तरफ से दूषित पानी बहा है, उस तरफ कोई टैंक नहीं बना है। पानी ओवरफ्लो होने पर सड़क पर बहने लगता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार टेनरी संचालक से शिकायत की है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है समस्या का समाधान नहीं होता।
मोहम्मद नईम की रिपोर्ट



















