Advertisement

शॉर्ट सर्किट से पिज़्ज़ा शॉप में लगी आग, 6 स्टॉफ ने भागकर बचाई जान, बिजली ना काटने से 7 बार हुआ शॉर्ट

कानपुर

 

कानपुर के थाना चकेरी के केडीए चौराहे पर स्थित पिज़्ज़ा शॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, इस दौरान शॉप में 6 कर्मी काम कर रहें थे। वहीं आग लगता देख कार्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग के दमघोटू धुएं से इलाके में दहशत फ़ैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची दो दमकल ने आग पर काबू पा लिया।

जगईपुरवा की रहने वाली जूली सिंह ने बताया कि वह 6 साल से पिज़्ज़ा हॉलिक नाम से शॉप चला रहीं हैं। शुक्रवार की शाम शॉप खोलकर वह घर चली गई। इसके बाद 7 बजे पड़ोसी ने आग लगने की जानकारी दी। इसपर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल को दी। सूचना पहुंची दो दमकल ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, दुकान संचालिका ने बताया उनकी दुकान के अंदर रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया है, हालांकि नुकसान का आकलन नहीं हैं।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh