Advertisement

गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

कानपुर नगर। बढ़ती महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी कानपुर द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा प्रेषित किया गया। घंटाघर भारत माता प्रतिमा के समक्ष आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं से रूबरू होते हुए आला अफसरों को ज्ञापन प्रेषित किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह महंगाई केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की तथा कामर्शियल गैस सिलेंडर में 120 रुपए की वृद्धि ने आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की परेशानियों को और बढ़ाया है साथ ही साथ होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े कारोबारी के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। मुंबई में जहां लगभग 20% होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं इस तरह से यूपी में लगभग 50 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट भी बंद की कगार पर हो गए हैं। ईरान इजरायल के युद्ध के चलते लगभग 60% आयात किए जाने वाली एलपीजी पर बड़ा ही असर पड़ा है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता वरिष्ठ नेता मदन लाल भाटिया ने कहा है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू की जाए। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी प्रदान की जाए। महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट और जवाब देनी थी घोषित करे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनुज शुक्ला, योगेश दीक्षित समेत आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh