Advertisement

प्लाट का पैसा वापस माँगने पर दबंगों ने महिला समेत भाइयों को जमकर पीटा

 

कानपुर, नौबस्ता थाना क्षेत्र के वाई ब्लॉक किदवई नगर में प्लाट खरीदने के पैसे को लेकर विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराई। मंगला विहार निवासी संध्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कृष्णापैलेस स्वर्ण जयंती विहार कोयला नगर निवासी धर्मेंद्र वर्मा से जो की प्लाटिंग का काम करता है। पीड़िता ने उसको 7 फरवरी को चेक के माध्यम से 4 लाख रुपये प्लाट खरीदने के लिए दिये थे। पीड़िता ने उस प्लांट की जांच कराई तो पता चला कि वह प्लांट फर्जी निकला तो उसने प्लाट लेने से मना कर दिया। और पैसे वापस करने कि बात कही महिला का आरोप है कि धर्मेंद्र और अंकित वर्मा ने पैसा वापस देने के लिए किदवई नगर में बाबू शुक्ला के घर बुलाया। तभी पीड़ित महिला अपने भाई वीरेंद्र,रिंकू व कुंदन के साथ बाबू शुक्ला के घर पहुंची और अपने पैसे वापस करने कि बात करने लगी कि तभी आगबबूला होकर धर्मेंद्र वर्मा अंकित व बाबू शुक्ला समेत कई अज्ञात लोगों ने पीड़ित महिला संध्या व उसके भाइयों को गालियाँ देते हुए कमरे में बंधक बनाकर मारपीट कर महिला के साथ छेड़खानी करने लगे और लाठी डंडों से पीट कर जान से मारने कि धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया।
महिला ने बताया कि पूर्व मे पैसे मांगने पर उसके एवज मे 4 लाख कि चेक दी थी जिसे बैंक मे लगाने पर पता चला कि वह खाता बंद हो चुका है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के है और अपने को नेता बताते हैं यह सभी लोग फर्जी प्लाट और जमीन दिखाकर लोगो के साथ ठगी करते रहते है।पीड़ित महिला कि तहरीर पर नौबस्ता पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की बाकी फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

के.के. साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh