Advertisement

टीएसएच में ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का अगला बैच पांच अप्रैल से

 

कानपुर,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशकर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दि स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में निःशुल्क खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और योग्य प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। टीएसएच में ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का अगला बैच पांच अप्रैल से प्रारंभ होगा।

आठवें बैच के लिए पंजीकरण फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित है। चयन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 31 मार्च से आयोजित किए जाएंगे और चयनित खिलाड़ियों का नया प्रशिक्षण बैच पांच अप्रैल से प्रारम्भ होगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि तीन महीने निर्धारित है, जिसमें खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक खेल की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
फॉर्म मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय, कानपुर स्मार्ट सिटी, नगर आयुक्त कार्यालय कानपुर नगर निगम, सभी अंचल कार्यालयों तथा दि स्पोर्ट्स हब के कार्यालय से प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं। सभी आवेदनों पत्रों में आयु और आय प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है, बगैर इसके कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh