कानपुर के घाटमपुर थाना साड़ के अंतर्गत दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
कुछ लोगों को आई गंभीर चोटे कानपुर के उर्सेला अस्पताल में चल रहा इलाज
कानपुर:- घाटमपुर ग्राम चिरली निवासी पीड़ित मनीष कुशवाहा और परिवार की महिलाओं ने बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने गाली गलौज के साथ हातापाई करनी शुरू कर दीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए 14 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे गांव के ही बदलू, राम जी, भूते, जयचंद्र, हर्षित, रामचंद्र, गोरे, पप्पू , सुनील, श्याम एवं उनके साथ आधा दर्जन से ज्यादा लोग दोबारा लाठी डंडों के साथ घर पर आ धमके और जान से मारने की नीयत से सभी ने हमारे पूरे परिवार को मारना पीटना शुरू कर दिया मारपीट के दौरान परिवार के कई लोगों को गंभीर चोटे आई हैं जिनका इलाज कानपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है किसी तरीके से जान बचाकर पुलिस को सूचना दी पुलिस के आने के पहले ही हमलावर भाग निकले और जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है जिसकी शिकायत प्रभारी निरीक्षक को लिखित रूप में सभी हमला करने वालों की नाम सहित पहचान करते हुए अवगत करा दिया है अपराधियों द्वारा अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है पीड़ित ने पुलिस से निवेदन करते हुए कहा कि इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और मुझे न्याय दिलाए अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जनता दरबार में शिकायत लेकर जाऊंगा क्योंकि दबंग मेरे साथ कभी भी आपराधिक घटना कर सकते हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
भूपेंन्द्र सिंह की रिपोर्ट


















