Advertisement

गंगा बैराज पर स्थापित हुईं मॉ गंगा की दिव्य मूर्ति

कानपुर नगर। गंगा बैराज पर मॉ गंगा की दिव्य मूर्ति की स्थापना सिंचाई विभाग द्वारा कराई गई।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से मॉ गंगा की मूर्ति स्थापना सनातन मंदिर चेतना सोसायटी के सदस्यों ने कानपुर के मंदिर स्थापना के विशिष्ट आचार्य पंडित विमल शास्त्री के माध्यम से कराया। पंडित विमल शास्त्री जी ने मॉ गंगा की उत्पत्ति एवं पृथ्वी पर आने की कथा सुनाई और गंगाष्टकम तथा आरती से उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया।
सनातन मंदिर चेतना सोसायटी के सचिव अजय कुमार मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि मॉ गंगा की मूर्ति गंगा बैराज पर स्थापित होने एवं पूजन अर्चन होने से अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाहित होगी, जो कानपुर के निवासियों एवं सिंचाई विभाग के लिए बहुत ही शुभ एवं मंगलकारी होगा।
मूर्ति स्थापना के इस शुभ अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सनातन मंदिर चेतना सोसायटी के सदस्य अजय कुमार मिश्र, राजीव अग्निहोत्री, रमेश चंद्र दिक्षित, हरिओम, आदर्श, प्रमोद शुक्ला, विनीत मिश्र, प्रखर, रमेश चंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh