Advertisement

गर्मी में गया प्रशाद लेन के लोग पानी को तरसे, महीनों से पानी के लिए परेशान है क्षेत्रीय जनता

कानपुर। शहर के 104 वार्ड गया प्रशाद लेन मोहल्लों के हजारों लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं। रविवार को दोपहर टूटी हुई पाइप लाइन को देखकर क्षेत्रीय जनता ने विरोध किया। महीनों ही सप्लाई बाधित है क्षेत्रीय जनता ने जलकल विभाग को कई बार सूचना दी लेकिन कोई निर्णय नही निकला। क्षेत्रीय जनता ने कई बार वार्ड 104 पार्षद अमित गुप्ता को जानकारी दी लेकिन समस्या का समाधान नही कराया गया। गया प्रशाद लेन जहा पर रोज लाखो का व्यापार होता है हजारों की संख्या मे लोगो का आना जाना रहता है।  व्यापारियों को पानी कि किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। और सड़क खुदाई के दौरान व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगों को आने जाने मे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की दोपहर को कड़ी धूप मे घरों और दुकानों में पानी की ज्यादा जरूरत महसूस की जाने लगी. पानी न आने से लोगों के घरों में बाल्टियां खाली रखी रही। आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई से व्यापारियों ने अपनी समस्या बताई जिसे विधायक अमिताभ बाजपेई ने तुरंत जलकल अधिकारियों को अवगत कराते हुए मामले को संज्ञान में लिया और जल्द से जल्द पानी आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर व्यापारी नेता संतोष गुप्ता, पूर्व पार्षद गुरु नारायण, अतुल गर्ग, आलोक कुमार चौरसिया, अमित चौरसिया, अमित कश्यप ढ़र्रे दीदी आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

के.के. साहू की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh