श्री जायसवाल सभा द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जायसवाल सभा के बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक मनाया। सबसे पहले मुख्य अथिति ने अर्जुन भगवान जी के फोटो पर दीप प्रवजल्लित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का जायसवाल सभा कानपुर के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान जायसवाल बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं माताओं और बहनों ने भी आपस में गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। आयोजन समिति ने बताया कि स्वजातीय भाइयों और समाज को एकजुट करने के उद्देशय से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जायसवाल समाज और भी भव्य व सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई। एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस समारोह में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति एवं संगठन के पदाधिकारीगण डा० आर बी जायसवाल, गयाप्रसाद जायसवाल, महेश जायसवाल, डी पी गुप्ता, हरिकृष्ण जायसवाल,
मुकेश जायसवाल, अक्षय लाल जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, आनन्द जायसवाल, योगेन्द्र जायसवाल, दिनेश जायसवाल, विनय जायसवाल आदि उपस्थित रहें।
के.के. साहू की रिपोर्ट


















