Advertisement

हिन्दू मुस्लिम मिलकर रहेंगे तो देश तरक्की करेगा-मनोज शुक्ला

जाजमऊ के ए वी पब्लिक स्कूल के गुड्डू भाई के स्कूल परिषद में रोजा इफ्तार की पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शहर काजी शगीर आलम,सपा नेता मनोज शुक्ला, कांग्रेस नेता मानेश दीक्षित व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के सीनियर प्रेस सेक्रेटरी कमल सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे। सपा नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि हिन्दू व मुस्लिम समुदाये के लोगों को एक साथ मिलकर कार्य करना है। हम सबको ईद व होली एक साथ मनाना चाहिए। ईद हमको भाई चारे का संदेश देता है। रमजान माह बहुत पवित्र माना गया है। भारत देश में हम सबको मिलकर एक रहने का संदेश देता है। हिन्दू व मुस्लिम समुदाये मिलकर कार्य करें तो देश तरक्की करेगा। नमाज़ अदा किया। गुडडू अली ने आये अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे विधालय में हिन्दू व मुस्लिम दोनों समुदाये के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। हमारे विधालय के माध्यम से भाई चारे का संदेश दिया जाता है। इसमें प्रमुख रूप से आशा, शीबा,सीमा खान, आशा भदौरिया,शिबा फिरोज, कामिनी, आरिफ आदि लोग मौजूद रहे।

दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh