Advertisement

वार्ड 6 के पूर्व पार्षद रशीद ड्रामा ने मीरपुर ईदगाह की साफ सफाई कराई

 

कानपुर मे आगामी ईद के त्योहार के मद्देनजर वार्ड 6 के पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद ड्रामा ने मीरपुर ईदगाह मे कानपुर छावनी परिषद के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों द्वारा ईदगाह परिसर से कचरा, घास-फूस हटाया गया और चूना छिड़काव किया गया है, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वार्ड 6 के पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद ड्रामा ने बताया कि ईदगाह परिसर की सफाई के साथ-साथ वजूखाने की सफाई, पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। ईद की नमाज के दौरान आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। इस मौके पर पूर्व पार्षद रशीद ड्रामा ने क्षेत्र वासियों को ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद दी।

मोहम्मद आमिर की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh