Advertisement

टेनरी में आग लगने से मचा हड़कंप

कानपुर

 

जाजमऊ के नई चुंगी स्थित ओरिएंटल टेनरी में मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे शॉर्ट सर्किट से स्प्रे डिपार्ट में आग लग गई। वहीं आग लगने के दौरान 4-5 कर्मचारी वहां पर काम कर रहें थे। आग लगता देख सभी अपनी जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद टेनरी में आग बुझाने के उपकरणों से लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुची पुलिस और फ़ायरकर्मियों ने करीब 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

ओरिएंटल टेनरी के पीछे ओरिएंटल कंपाउंड में रहने वाले मोहम्मद मुदस्सिर उर्फ़ बाबू की जाजमऊ स्थित टेनरी है। उन्होंने बताया कि स्प्रे डिपार्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। डिपार्ट में केमिकल भी रखा था। कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ इसका आकलन नहीं हो सका।

फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि जाजमऊ स्थित ओरिएंटल टेनरी में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम से मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचें और एक दमकल की मद्द से आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि नुकसान का अभी आकलन नहीं है, इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई।

मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh