Advertisement

कैटर्स की समस्या पर मंडलायुक्त को ज्ञापन

 

कानपुर कैटर्स एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी की समस्या उठाई

कानपुर नगर। कानपुर कैटर्स एसोसिएशन ने मंडलायुक्त कानपुर मंडल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और कैटरिंग उद्योग पर इसके प्रभाव के बारे में बताया गया। एसोसिएशन ने मांग की है कि कैटरिंग करने वालों को सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और बड़ा सिलेंडर न मिलने पर घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने की छूट दी जाए।
मंडलायुक्त के. विजेंद्र पांडियन ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है और एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है, जिसमें कैटर्स एसोसिएशन, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh