Advertisement

निवेश जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन

कानपुर। शहर के होटल रॉयल क्लिफ में निवेश जागरूकता को लेकर एक संगोष्ठी को आयोजित किया गया। चॉइस म्यूचुअल फंड ने अपने मल्टी-सिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत पहले एक विशेष रोड शो का आयोजन किया। तत्पश्चात यह संगोष्ठी आयोजित की गई। आपको बता दें कि यह पहल देश के 10 से अधिक शहरों में चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स और निवेशकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करना है। इस कार्यक्रम का मकसद निवेशकों को अनुशासित निवेश के प्रति जागरूक करना और आगामी निफ्टी 50 इंडेक्स फंड तथा निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स फंड के बारे में जानकारी देना रहा।
जहां बड़ी संख्या में म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स और वित्तीय पेशेवर शामिल हुए। इस दौरान भारत की आर्थिक विकास यात्रा, लंबी अवधि के निवेश और संतुलित पोर्टफोलियो निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh